Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वर्चस्व की लड़ाई



रिपोर्ट:इम्तियाज खान,बल्दीराय सुल्तानपुर

बल्दीराय,सुल्तानपुर। हलियापुर थाना के क्षेत्र के अंतर्गत बन रहें पूर्वांचल एक्सप्रेस वें पर वर्चस्व की जंग आयेदिन होतीं रहतीं है सरकारी अमला अपराधियों पर शिकंजा कसने में असमर्थ नज़र आ रहा है। आज फिर से वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में मारपीट गाली गलौज हुई हलियापुऱ निवासी ओम प्रकाश सिंह नें आठ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे लेबरो से रंगदारी मांगी और मारपीट कर असलहा लहराते हुए निकल गयें।




हलियापुर थानाध्यक्ष विष्‍णुकांत शुक्ल नें बताया कि घटना स्थल पर पहुँचकर एक चार पहिया गाड़ी यूपी 42एएम 3432 को कब्जे में ले लिया है गाड़ी से एक अवैध पिस्तौल बरामद की गयीं है मामले को संज्ञान में लिया जा रहा है एक पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है आठ लोगों पर धारा 147,148,323;मारपीट का आदि धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।




प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक़ अपराधियो नें पुलिसकर्मी को भी नहीं बख्शा उनसे भी मारपीट की गयी है के हौसला इतना बुलंद है कि पुलिस का खौफ नहीं है हलांकि थानाध्यक्ष नें पुलिसकर्मी से मारपीट की घटना को गलत बता रहें है 
पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर ठेकेदारी को  लेकर विवाद में अभी पिछले दिनों दो लोगों का चालान तर जेल भेजा जा चुका है लेकिन फिरभी वर्चस्व की लड़ाई अभी भी जारी है पुलिस का दबदबा कम होता दिखाई दे रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे