मया बाज़ार अयोध्या :- मया बाज़ार टांडा रोड पर स्थित हज़रत बाबा मोहम्मद ज़ाकिर हुसैन शाह रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर जशने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जिगिनियाँं सरजमीं आस्ताने के खादिम मुबारक अली इदरीशी की सरपरस्ती में मुकम्मल हुआ ।
जिसमें मौलाना साजिद रजा जलालपुरी, तथा मौलाना आबिद अली फूलपुरी ,एवं हाफ़िज़ मोहम्मद वासिद अली सीतापुरी ने हज़रत मुहम्मद साहब के बयानात पेश किये । और मुल्क में अमन - चैन कायम रहने की दुआएं मांगी गई।
इस अवसर पर गुलाम फरीद अहमद, मास्टर राहत अली सलमानी, मोहम्मद इमरान इदरीशी, खालिक मुहम्मद ( कल्लू), गुलाम मोहम्मद हुसैन, अर्जुन गौड़, मोहम्मद कैफ, तथा मोहम्मद मेराज ,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ