Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झिलाही में गोंडा मनकापुर मार्ग पर शव रखकर ग्रामीणों ने काटा हंगामा , पुलिस के छूटे पसीने













गोण्डा: बुधवार को तीस वर्षीय युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेके जाने व पुलिस द्वारा मामला दर्ज न किये जाने को लेकर परिजनो ने मनकापुर-गोण्डा मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्व नारे लगाये और मौके पर डीएम को बुलाने की मांग की।जिस से स्थानीय प्रशासन व राहगीर  घंटो हलकान रहे 




      

 बताते चले कि बीते सोमवार को के देर रात मनकापुर-गोण्डा रेल मार्ग पर स्थित झिलाही रेलवे स्टेशन के डाऊन ट्रैक पर तीस वर्षीय युवक का शव शव पाया गया।
फाईल फोटो
जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।स्टेशन मास्टर के मेमो सूचना पर जीआरपी मनकापुर चौकी प्रभारी रमजान अली अंसारी मय फोर्स घटना स्थल पहुंचे।तब-तक मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामापुर के मजरे कन्धईजोत निवासी राजेश कुमार मिश्रा उम्र 30वर्ष पुत्र राधेश्याम मिश्रा के रुप में हुईं।जीआरपी द्वारा मंगलवार को पीयम कराया।परिजनो द्वारा अरोप लगाया गया कि मृतक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेका गया है।






उसी को लेकर हत्या का मामला दर्ज कराने को लेकर परिजनो द्वारा स्थानीय पुलिस व जीआरपी में गुहार लगायी।पीयम होने बाद बुधवार को परिजनो ने अपनी मांग को लेकर झिलाही रेलवे क्रासिंग तिराहे पर शव रख कर जाम लगा कर पुलिस प्रशासन के विरुद्व जम कर नारे बाजी किया।
इसी दौरान गोण्डा एडीयम अपने परिवार के साथ छपिया मंदिर जाते समय जाम में फंस गये और वही से यसडीयम-सीओ को जाम स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।अधिकारी द्वेय के पहुंचने पर एडीएम बैरंग मुख्यालय चले गये।घंटो जाम लगने से दर्जनो वाहन फंस गये।लगभग तीन घंटे जाम के बाद उपजिलाघिकारी जेबी सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी यसके रवि के आस्वासन दिया मामले में तहरीर दे और जीआरपी गोण्डा में प्राथमिक दर्ज करा कर अरोपियो की गिरफ्तारी की जायेगी।



वीडियो 




वही मृतक के पिता राधे श्याम पुत्र स्व० राम चरित्र पुलिस को दिये तहरीर में कहा है किमृतक राजेश के पास एक पिकप गाडी थी और ग्राम मधवापुर गांव निवासी विकास सिंह उर्फ विक्कू पुत्र राजेन्द्र सिंह व हरिशंकर सहाय पुत्र हनुमान सहाय चौबेपुर गांव निवासी के साथ लकडी का काम करते थे।बीते कुछ दिन पूर्व मृतक दो लाख रुपया देकर तीनो लोग लकडी खरीद कर बिक्री किया।जिसमे तीन लाख रुपया अपने हिस्से की मांग किया।जिस पर दोनो लोग मिल कर बीते सोमवार को हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया।







वही यसडीयम जेबी सिंह ने बताया कि जीआरपी गोण्डा में प्राथमिक दर्ज किया जा रहा है और उसकी कापी मोबाइल पर मगायी जा रही है।नकल मिलने पर परिजन दाह संस्कार करेगें मै अभी मौके पर बैठा हूं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे