गोण्डा: बुधवार को मनकापुर कोतवाली परिसर में किन्नरो आपसी दो गुटो में जम कर गाली-गलौज व मामूली हाथापाई हुई।जिसे ले कर सारे कोतवाली स्टाफ मन-मनुअवल में लगे रहे और अंत में दोनो पक्ष शांत हुए।
बुधवार को गोण्डा निवासी विन्दु उर्फ शुग्गन तिवारी गुरु किन्नर अपने दर्जनो चेलो के साथ कोतवाली पहुंचे जहां पर प्रभारी निरीक्षक को बताया कि कई वर्षो से मनकापुर क्षेत्र में होली-दिपावली,जन्म दिवस व शादी-विवाह में नाच-गा कर लोगो से बधाई स्वरुप उपहार व नगदी लिया जाता है।
वही दूसरी तरफ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरसिंगवा चौहान निवासी राज कुमार उर्फ राशी ने एक सप्ताह्र पूर्व उपजिलाधिकारी मनकापुर को एक शिकायत पत्र दे कर कहा है कि मनकापुर की निवासनी होने के कारण क्षेत्र मेरा बनता है और हम चार-पांच लोग क्षेत्र में बधाई लेने का मेरा हक बनता है।
इसी बात को लेकर दोनो पक्षो को कोतवाली बुलाया गया।जहां पर दोनो पक्ष आपस में भिड गये और गाली-गलौज शुरु हो गया इसी दौरान दो पक्षो में मामूली मार-पीट हो गयी।
वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया है कि यसडीयम साहब के निंर्देश पर दोनो पक्ष के एक-एक लोग बुलाया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ