Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रुदौली में अबैध तरीके से बालू खनन जारी









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। रुदौली तहसील के घाघरा नदी के किनारे बरई अब्बूपुर मे धड़ल्ले से माफियाओं द्धारा अबैध तरीके से बालू खनन किया जा रहा है इतना ही  बकायदा आनलाइन खनन लायल्टी दी जा रही है  जब कि एसडीएम रूदौली टी पी बर्मा का कहना है कि रुदौली तहसील मे कही भी बालू खनन का न तो पटटा है न तो परमिट ही दिया गया है।







 रुदौली तहसील के उक्त गाँव मे रविवार को मौके जाकर पड़ताल की गई तो पता चला कि पस्ता गाँव से  एक किबलोमीटर आगे रोड पर ही ट्रक पर जे सी बी मशीन से बालू लोड की जा रही थी ऐ ट्रकें ओवर लोड करके गैर जनपद भेजी जा रही थीं यही से लगभग एक किलोमीटर आगे ट्रालियों पर भी बालू भरी जा रही थीं और रायल्टी के नाम पर एक कागज भी दिया जा रहा था यहाँ पहुँचने पर खनन करहे लोगो ने बताया कि हमारा हजारों घन मीटर का पटटा है हम कोई गलत काम नही कर रहे है 





खनन करने वालों ने बताया कि हम रायल्टी के नाम पर एम एम 11 दे रहे है जो आनलाइन कोई भी चेक कर सकता है जो कागज दिया जा रहा है उस पर शिवबहादुर सिंह व  बादल सिंह निवासी बरई अब्बूपुर रूदौली अयोध्या का नाम दर्ज है |

वीडियो 

मौके देखा गया तो इतनी गहराई से बालू निकाली जा रही थी की जिससे कई गडडे देखे गये इस सम्बंध मे उपजिलाधिकारी रूदौली टी पी बर्मा से बात की गयी तो उन्होंने ने बताया की रूदौली तहसील क्षेत्र में न तो बालू खनन का कोई पटटा दिया गया है न ही परमिट यदि ऐसा कोई कर रहा तो अबैध है और जाँच कराकर दोषी पाये जाने पर उसे जेल भेजा जाऐगा
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे