अलीम खान
अमेठी रास्ते मे जबरन दीवार बना रहे को मना करने पर विपक्षियों ने महिला को पीटकर अधमरा कर दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मामला कोतवाली गौरीगंज के पूरे इंदई मजरे सम्भावा का है। जहाँ दोपहर नन्हे लाल पुत्र जगमोहन उनके दो पुत्र रोहित व मोहित आदि रास्ते मे जबरन दीवार उठा रहे थे।
गाँव के सिद्ध नाथ पुत्र राम फल, राम बरन आदि के परिजन मना करने गए जिससे नाराज होकर विपक्षियों ने धावा बोलकर लाठी डंडों से मारने लगें। हल्ला गुहार होने पर परिजन व ग्रामीण आये जिसमे पराना देवी पहुच कर बीच बचाव करने लगी। इस दौरान विपक्षियों ने पराना को ही मारना चालू कर दिया। जिससे वो अधमरा होकर गिर गयी।
जिनकी अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गयी। तमाशबीन बनी यू पी 100 व गौरीगंज कोतवाली पुलिस अपने जिम्मेदारी से दूर भागती नजर आयी। दोपहर साढ़े तीन बजे की घटना हो जाने के बावजूद भी मौके पर पहुँच कर महज खाना पूर्ति कर वापस लौट गई। परिजनों के मुताबिक पुलिस यह कहते हुए महिला की लाश नही ले गयी कि सुबह लिखित तहरीर मिलने पर ही कार्यवाही होगी।
क्षेत्र के लोग इस हादसे से जहाँ गमजदा है वही पुलिसिया कार्यवाही को लेकर आशंकित भी है। परिजनों की निगाहें जिले के तेज तर्रार पुलिस मुखिया के कार्यवाही पर टिकी है। इस बाबत जब कोतवाल गौरीगंज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक महिला बीमार थी परिजनों ने कोई लिखित सूचना नही दी। सुबह सूचना मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। फिर लाश का पोस्टमार्टम होगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ