वासुदेव यादव
अयोध्या। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रायगंज अयोध्या में सोमवार की सुबह बच्चो को गर्म वस्त्र स्वेटर व फल आदि का वितरण किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पार्षद हाजी असद ने कुल 49 बच्चों को स्वेटर व फलो का किया वितरण। स्कूल के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र प्रताप मिश्र ने आये अतिथियों का माला पहनाकर किया स्वागत। इससे पूर्व कार्यक्रम का माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुवा आरम्भ। इस मौके पर बच्चो ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये प्रस्तुत।
इस दौरान सपा नेता चौधरी बलराम यादव, घनश्याम यादव, सन्त राममिलन शरण, विनोद सिंह, रीना जायसवाल, बरखा आदि अन्य सम्भ्रान्त नागरिक व समाजसेवी भी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ