Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ










सुनील उपाध्याय 

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम विनय पांडे,  सचिव डॉ अजीत प्रताप सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए समाज के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाया गया।  शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि रोटरियन सरदार हरवंश सिंह सचदेवा, डॉ अश्वनी सिंह , ओ पी श्रीवास्तव  प्रधानाचार्य सक्सेरिया इंटर कॉलेज, कला अग्रवाल अध्यक्ष इनरव्हील क्लब रहीं। मुख्य अथिति ने अपने संबोधन में कहा की रोटरी सेवा स्व से ऊपर है। जिसके कारण ही रोटरी विश्व का पहला सेवा संगठन है। 






सेवा ही उसका मूल है। हमें इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान ग्रीन वैली अकेडमी बस्ती के छात्रा रोमी व ममता द्वारा स्वागत गीत व ईशा द्वारा मनमोहक नृत्य  प्रस्तुत किया गया। पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष राम विनय पांडेय को तथा पूर्व सचिव ऋषभ राज ने नवनियुक्त सचिव डॉ अजित प्रताप को कॉलर पहनाया । पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सचिव अपने कार्यालय के दौरान उपलब्धियों को बताया साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया। 






नवनियुक्त अध्यक्ष राम विनय पांडेय ने कहा कि रोटरी समाज मे बिना किसी पक्षपात के कार्य करती है। हम उसका सदैव प्रतिपालन करेंगे। सचिव डॉ अजित प्रताप ने कहा कि मानवता की सेवा के द्वारा हम नए समाज का सृजन करेंगे ।






कार्यक्रम के दौरान मुख्य कोषाधिकारी बस्ती गोपाल खरे द्वारा उमेश श्रीवास्तव , परवीन चौधरी ,राहुल , सन्तोष  सिंह , चन्द्र प्रकाश मिश्र , राजेश , शिवम सिंह को रोटरी पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण कराई गयी। कार्यक्रम के दौरान  प्रमोद गाड़िया, सतीश सिंघल ,आशीष श्रीवास्तव, राजन गुप्ता , मनोज अग्रवाल ,तनवीर आलम , अरुण विवेक वर्मा अनिल सिंह , आनन्द गोयल, संगीता अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव, सन्ध्या सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे