Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अच्छी सड़कों के निर्माण से होगी तरक्की : हरीश द्विवेदी









सुनील उपाध्याय
बस्ती। रविवार को सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा बस्ती सदर और महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात सांसद ने जनसमस्याओं की सुनवाई कर निराकरण भी किया।







महादेवा विधानसभा क्षेत्र के जोगिया जयपुर गाँव में आयोजित जनसभा के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहाकि पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार की प्रतिस्पर्धा होती थी। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तब से विकास की प्रतिस्पर्धा हो रही है। सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य बनाकर कार्य कर रही है। 






आगामी लोकसभा चुनाव में हम अपने विकास कार्यों के आधार जनता के बीच जाएंगे और काम के आधार पर लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ेंगे। महादेवा विधायक रवि सोनकर ने कहा कि अच्छी सड़कों के निर्माण से तरक्की होती है। जनता अपने बीच में हो रहे विकास कार्यों का जिम्मेदारी पूर्वक अवलोकन करे। जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता ना हो। अगर कहीं पर लगता है कि मानक के विपरीत कार्य हो रहा है तो स्थानीय लोग सीधा हमसे संवाद करें।






 लोकार्पण कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया संपर्क प्रमुख नितेश शर्मा ने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी ने बस्ती सदर और महादेवा विधानसभा क्षेत्र के मड़वा नगर, पांडेय बाजार और जोगिया जयपुर गाँव मे सांसद निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया एवं ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे