अमरजीत सिह
अयोध्या ब्यूरो। थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम मांजनपुर के निकट उसरी के पास पुलिहा के नीचे कई गायो का सिर कटा हुआ राहगीरो ने देखा है जिसका विडियो भी वाइरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष देवरावत ने क्षेत्राधिकारी रुदौली अमर सिंह को दूरभाष पर सूचना देते हुए मामले से अवगत कराया।
सूचना मिलते ही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी रुदौली ने मौके पर पहुँचकर गायों के कटे सिर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इस बात की लिखित शिकायत हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत यज्ञसैनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष अरुण कुमार व श्यामजी कौसल, सहित अन्य पदाधिकारियों ने मवई पुलिस से कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।वही पदाधिकारियों की माने तो पुलिस पर अवशेष गायब करने का आरोप है।
फिरहाल सीओ अमर सिंह ने बताया कि ब्लाक अध्यक्ष हेमन्त यज्ञसैनी की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ