अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में घर के अंदर सो रही दो सगी बहनों की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी घटना की जानकारी सुबह आस पास के लोगों को उस समय हुई जब दूध देने वाला घर के अंदर दाखिल हुआ और तुरंत बाहर आकर फौरन ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर घंटों जांच पड़ताल की और मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स के अलावा डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया है।
शनिवार की रात गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बोधीपुर गांव में हुई जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामकृष्ण पांडे की पुत्रवधू मोनी पांडे और उसकी सगी बहन प्रियंका पांडे रात में खाना खाकर अपने घर के कमरे में सोने चली गई थी जबकि राम कृष्ण क्षेत्र के एक गन्ने के क्रेशर पर रात्रि ड्यूटी कर रहे थे जबकि मोनिका पति सोनू पांडे बाहर नौकरी करता है। रविवार की सुबह दूध देने वाला जब घर आया तो बाहर से आवाज लगाने पर कोई उठा नहीं जिसके बाद वह घर के अंदर दाखिल हुआ तो आवाक रह गया उसके बाद घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई धीरे-धीरे मौके पर भीड़ जमा होने लगी और घटना की जानकारी पुलिस को भी हुई फौरन ही थाना प्रभारी गोसाईगंज दल बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार को भी दी घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डाग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स को भी बुला लिया गया है समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई थी। बता दें कि योगी सरकार में अपराधी बेखौफ हो गए है।जिले में लगातार मौतों के अयोध्या जनपद में लोगो ने दहशत में है।कल देर शाम अज्ञात बाइक सवार बदमाशो ने अजय प्रताप सिंह को गोली मारकर हत्या कर अपराधी मौके से भागने में सफल रहे हैं हत्या का आरोप गोशाई गंज विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी पर है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ