Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन









शिवेश शुक्ला  
 प्रतापगढ़ ! पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस ( सुशासन दिवस ) पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपई के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार किये जाने को सराहनीय कार्य बताया श्री शुक्ल ने आगे बताया समस्त सीएचसी / पीएचसी समेत जिला चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया है !





 इसी क्रम में मंगरौरा ब्लॉक में अधीक्षक डा भरत पाठक के नेतृत्व में सीएचसी कोहडौर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया जहाँ पर 168 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया ! 




स्वास्थ्य कैंप का शुभारम्भ खंड विकास अधिकारी द्वारा किया गया स्वास्थ्य कैम्प में डा महेंद्र मौर्या ' डा समित गुप्ता आर के निराला अमित सिंह सुरेंद्र चौधरी केबी सिंह '  वेद सिंह मंजू सरोज मो शमीम खान सहित स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय टीम उपस्थित रही !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे