Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया








सुनील उपाध्याय 
बस्ती :भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री व जनसंघ के समय से भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। मंगलवार को दिन में 11 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी को आयोजन कर बाजपेयी की राष्ट्रवादी विचारधारा उच्च स्तरीय राजनीति भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने के प्रयास के साथ उनके व भाजपा के संघर्ष पर विचार व्यक्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में विजय का संकल्प लिया गया। 






प्राप्त जानकारी अनुसार सभी मंडल एवं बूथ स्तर पर भी अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया गया। बस्ती  भाजपा के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके चित्रपट पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उनकी सेवाओं को याद किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम सहित पदाधिकरी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।







जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि वाजपेयी द्वारा देश के लिए गई सेवाओं से प्रेरण लेते हुए प्रदेश एवं देश के विकास में आगे बढ़ें। वाजपेयी ने अपना जीवन जन सेवा के लिए समर्पित किया था।जिलाध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी राजनीतिज्ञ के अलावा कवी थे। उन्होंने सेवाभाव से देशसेवा की। वाजपेयी के सपनों को पूरा करने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी कार्य कर रहे हैं। विश्व में उन्होंने भारत की विशेष पहचान बनाई है।






क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक पिछड़ों के कल्याण एवं विकास के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने नेता और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गुणात्मक बदलाव के लिए कार्यकर्ता सेवाभाव से कार्य करें।





इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्रा, गजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष राजन मिश्रा, संध्या दीक्षित, अलोक पाण्डेय, दीप पाण्डेय, मनीष चौबे, राजीव मिश्रा, भाष्कर त्रिपाठी, रवि पाण्डेय, अंजलि मिश्रा, शालिनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे