सुनील उपाध्याय
बस्ती ।मोदी योगी की सरकार बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम साबित हो रही है। बेटियां दिन दहाड़े जलाई जा रही हैं और सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है। दिल दहला देने वाली आगरा की घटना में अभी तक बेटी को न्याय नहीं मिला। ऐसी संवेदनहीन सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नही है। यह बातें महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डा. शीला शर्मा ने कहीं।
वे महिला कमेटी की ओर से आगरा कांड के विरोध में किये गये प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकत्रियों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होने आगे कहा कि दिन दहाडे़ किसी छात्रा को पेट्रोल से जला देने की घटना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है और सरकार बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने में बुरी तरह नाकाम हुई है। ऐसे में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिये।
महिला जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद, किसी एक सदस्य के लिये सरकारी नौकरी तथा आरोपरियों के लिये फांसी के सजा की मांग किया है। कहा जब तक पीड़िता के परिजनों को न्याय नही मिल जाता तब तक महिला कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। इससे पूर्व डा. शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकत्रियां कांग्रेस भवन पर इकट्ठा हुईं और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते नेहरू तिराहे पर पहुंची। यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया।
कार्यक्रम में विमला रानी, विनोद रानी आहूजा, रंजना सिंह, माया देवी, ज्योति पाण्डेय, शहर अध्यक्ष नीलम विश्वकर्मा, देवता देवी, शकुन्तला देवी, गीता सिंह, सुषमा तिवारी, सुमनलता, कलावती देवी, मंजू भट्ट, बीना शर्मा, चिंता शर्मा, राधा देवी, शिवांगी, मनीषा राव, मनोरमा देवी, काजल, प्रियंका देवी, प्रेमा देवी, कैनाशा देवी, सुरजा देवी, विश्वनाथ, इशलावती देवी, झुनिया देवी, कुलदीप, विनय विश्वकर्मा, लक्ष्मी देवी, रीता देवी, सलमा अफसर, अभिषेक शर्मा, आनंद श्रीवास्तव, प्रिस श्रीवास्तव, रन्नो देवी, रेशमा देवी, अन्नू मिश्रा, रीता चटर्जी, भानमती, धनपत्ता देवी, मीरा देवी, गोल्डी सिंह, लोबी सिंह आदि ने विशेष योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ