अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती के अवसर पर जिले में गेहूं, धान, मसूर, सरसों, गन्ना, मतस्य, पशुपालन एवं बागबानी की खेती करके रिकॉर्ड उत्पादन करने के लिए एक दर्जन किसानों को संबंधित विभाग द्वारा सम्मानित किया गया । विकास भवन परिसर में आयोजित किसान सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सांसद दद्दन मिश्रा व विशिष्ट अतिथि विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने किसानों को प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । सांसद दद्दन मिश्रा ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से सभी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की ।
जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जो किसानों के हमदर्द थे और उन्होंने किसानों के लिए कई सारी योजनाओं का संचालन किया था इसीलिए उनके जन्मदिवस को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है । आज विकास भवन परिसर में स्वर्गीय चरण सिंह के जन्मदिवस किसान सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया । समारोह में जिले के सभी 9 विकासखंड से किसान सम्मिलित हुए । समारोह में मौजूद किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ साथ कृषि वैज्ञानिकों ने नई तकनीक से खेती करने के विषय में जानकारी दी ।
कृषि विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने किसानों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के विषय में बताया ।
कार्यक्रम में जिन किसानों को सम्मानित किया गया उनमें धान की जिले में सबसे अधिक उत्पादन एक हेक्टेयर में 81.60 कुंतल के लिए सुगांव पचपेड़वा के श्री राम को प्रथम स्थान दिया गया वहीं 76 .40 कुन्तल रफी को गेहूं उत्पादन के लिए जिला बलरामपुर के मोहम्मद हनीफ को द्वितीय स्थान दियाा गया गेहूं केे रिकॉर्ड उत्पादन के लिए प्रथम स्थान पुजारा तुलसीपुुर के इस्लाम अली तथा द्वितीय स्थान उतरौला के रैगांव के राम मणि मौर्य को दिया गया । मसूर के लिए प्रथम स्थान कोल्हुआ भोजपुर के रावी प्रताप सिंह को प्रथम व नारायणपुर गंडास बुजुर्ग के छबीलाल को द्वितीय स्थान दिया गया ।
सरसों के उत्पादन में रेहरा बाजार के मोल सिंह को प्रथम स्थान दिया गया तथा द्वितीय स्थान श्रीदत्तगंज के राम ब्रिज को दिया गया । गन्ने में रिकॉर्ड उत्पादन के लिए बनकटवा कला तुलसीपुर के शलीमुन्नीसा, मछली के रिकॉर्ड उत्पादन के लिए राज घाट बलरामपुर के राघवेंद्र प्रताप सिंह, पशु पालन में रिकॉर्ड अंडा उत्पादन के लिए सोनार बलरामपुर के कृष्ण कुमार व बागबानी में रिकॉर्ड उत्पादन के लिए शिवपुर महंत श्रीदत्तगंज के माधव प्रसाद को अंग वस्त्र तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, उप निदेशक कृषि रामबचन राम, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष कुमार, जिला गन्ना अधिकारी आर एस कुशवाहा, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य जिला ,अग्रणी बैंक प्रबंधक एनआर बिश्नोई सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ