अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी की समीक्षा बैठक "अटल भवन" तुलसीपार्क में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी संतोष सिंह ने पार्टी द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की । उन्होंने कहां की 25 दिसंबर को भारत रत्न देश के गौरव पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म दिवस पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा । कार्यक्रम हर बूथ पर संचालित करने है जिसके लिए उन्होंने बूथ अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया ।
बैठक में बोलते हुए श्रावस्ती के सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे लगन और निष्ठा के साथ सभी कार्यक्रमों सफल बनाया है । आगामी कार्यक्रम को भी पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे । सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि पूरे विश्व को दिशा देने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की कर्मभूमि के विधायक होने का गौरव उन्हे प्राप्त है । उन्होंने अटल जी के जन्मदिवस पर बुधवार कार्यक्रम करके सुशासन दिवस मनाने के कार्यकर्ताओं का आवाहन किया । तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने जन जन के नेता तथा सर्व समाज के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले देश के गौरव अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी रामसुंदर चौधरी, कैसरगंज लोकसभा के प्रभारी चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू , जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह, विनय प्रकाश त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद सोनकर, प्रदीप सिंह , शिव कुमार द्विवेदी , राजेंद्र प्रसाद ओझा, विष्णु देव गुप्ता, रमेश जायसवाल , सुधीर श्रीवास्तव , विजय सिंह ,अपूर्व प्रताप सिंह , अंशुमाली भारतवंशी, शिव प्रताप सिंह , पवन शुक्ला, बृजेंद्र तिवारी , विजय गुप्ता, वरुण सिंह मोनू के अलावा कई बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ