एनएनएस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मैच का हुआ समापन
मोतीगंज क्रिकेट क्लब ने 60 रनों से किया शील्ड पर कब्जा
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मोतीगंज के विद्यानगर में 15 दिसंबर से चल रहे एनएनएस क्रिकेट क्लब का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच विद्यानगर रॉयल्स और मोतीगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें मोतीगंज ने 60 रनों से मैच जीत लिया। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करते हुए समाजसेवी मानवेंद्र सिंह मोनू ने कहा कि हार और जीत सिक्के के दो पहलू की तरह हैं। इससे निराश या हताश कतई नहीं होना चाहिए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मोतीगंज के विद्यानगर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला मोतीगंज क्रिकेट क्लब तथा विद्या नगर रॉयल्स के बीच हुआ। मोतीगंज ने 158 रन बनाकर विद्यानगर रॉयल्स को 60 रनों से हरा दिया।
फाइनल के समय जीते हुए प्लेयर को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट क्लब के मानवेंद्र सिंह उर्फ मोनू जिला पंचायत सदस्य धुसवा चांद प्रत्याशी के साथ ही आशीष पाठक अध्यक्ष, मनोज सिंह रहे। सहयोगियों में कप्तान अरुण पाठक, आकाश श्रीवास्तव, राजन शुक्ला, अमित तिवारी, मने सिद्दीकी, अनवर सिद्दीकी, रोहित तिवारी आदि लोगों ने सहयोग किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ