रिर्पोट.रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।सड़को पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ तहसील प्रशासन की निगाह टेढ़ी हो गयी है।जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।आये दिन जाम से जूझ रहे लोगो को निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कसली है।जिसके मद्देनजर तरबगंज तहसीलक्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हुआ जिसकी शुरूआत बेलसर बाजार से हुई है।
बताते चले की तरबगंज तहसीलक्षेत्र के बेलसर बाजार में अतिक्रमणकारियों के कारण सड़को पर चलना दूभर हो गया है।आये दिन जाम लगा रहता है।जिससे आने जाने वाले राहगीर परेशान रहते है।जो समस्या काफी दिनो से है। जिसको संज्ञान में लेते हुए तरबगंज तहसील के उपजिलाधिकारी सौरभ भट्ट ने पुलिस टीम लेकर बेलसर बाजार से अतिक्रमण हटवाना शुरू करवा दिया।जिससे सड़क पर अतिक्रमण किए लोगो में दहसत फैल गयी।और कुछ लोग पुलिस टीम देखकर भौच्क्के हो गये।
बेलसर बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुँची टीम ने हाईवे पर अतिक्रमण किए लोगो को हटवाया और बाजार में लग रहे जाम से मुक्त कराया टीम की अगुआई कर रहे एसडीएम तरबगंज सौरभ भटृ के साथ तरबगंज थानाप्रभारी संजय कुमार दूबे अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
एसडीएम तरबगंज से फोन पर सम्पर्क करने की कोसिस की गयी लेकिन फोन रीसिव ना होने से जानकारी नही मिल पाई वही प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरूआत की गयी है।सड़को पर दुकान व ठेला लगाकर सड़क जाम कर रहे लोगो को हटवाया गया है।आये दिन बाजार में लग रहे जाम के झाम से परेशान लोगो को मुक्त करवाया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ