Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा सरकार में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं हुई पंगु


रिपोर्ट:अमरजीत सिंह

अयोध्या। उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं हुई पंगु प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय अयोध्या में मरीजों को मिलने वाली हर सुविधा बंद होती जा रही हैं बताते चलें कि 8 अगस्त 2017 से जिला चिकित्सालय की सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी हुई है अक्टूबर 2018 से अल्ट्रासाउंड बंद पढ़ा हुआ है चिकित्सक के अभाव से जिला चिकित्सालय में दवा का अभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिसके चलते मरीजों को ढाई से ₹3000 मैं सिटी स्कैन बाजार से कराना पड़ रहा है ₹700 में अल्ट्रासाउंड बाहर से कराना पड़ रहा है वहीं अस्पताल में दवाइयां ना होने के कारण चिकित्सकों द्वारा कमीशन युक्त महंगी दवाइयां बाजारों से मंगवाए जा रही है यदि कोई मरीज दवा लेने में असमर्थ रहता है तो उसका जीवन भगवान के भरोसे रहता है।



बताते चलें कि पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरिओम श्रीवास्तव द्वारा सिटी स्कैन मशीन खराब पड़े होने का पत्राचार जिला अधिकारी से लेकर उत्तर प्रदेश शासन तक किया जा चुका है परंतु भाजपा शासन में बैठे उच्चाधिकारियों ने आज तक इस पर कोई कार्यवाही ना करते हुए सिटी स्कैन व्यवस्था जिला चिकित्सालय में बंद कर दी गई है समाजसेवी राजेश सिंह मानव ने कहां की उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार अयोध्या जिले में भाजपा के 5 विधायक एक सांसद भी शास्त्र सेवाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि जिला चिकित्सालय के बगल ही अयोध्या विधायक का निवास होने के बावजूद जिला चिकित्सालय की सेवाओं पर विधायक भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं वहीं मरीज के तीमारदार ओं ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा सिटी स्कैन अल्ट्रासाउंड कमीशन के चलते घर आते से बाजार का लिखा जा रहा है लगभग 2 वर्ष होने जा रहे उत्तर प्रदेश की बनी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक की का आगमन अयोध्या फैजाबाद में हो चुका परंतु किसी भी मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आज तक जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर समस्याओं का निदान कराना उचित नहीं समझा जिसके चलते मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है अब 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका जवाब जनता बीजेपी को देगी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे