Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण



रिपोर्ट:शिवेश शुक्ला

प्रतापगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर में हाई रिक्स प्रेगनेंसी डे पर  बुधवार को 42 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आशा कार्यकत्रियों की ओर से चिन्हित गर्भवती महिलाओं को 102 एंबुलेंस से सीएचसी पर लाया गया। यहां डॉक्टरोंं ने उनका वजन लेने के साथ ही खून की जांच की। कम खून वाली महिलाओं को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। 




साथ ही उन्हें प्रसव पीड़ा होने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया। सीएचसी  अधीक्षक डॉ. भरत पाठक ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां निरंतर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करती रहें। कोई दिक्कत होने पर एंबुलेंस से सीएचसी  लाकर उपचार कराएं।इसीक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगभग 140 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण किया गया । इस मौके पर सीएससी अधीक्षक डॉ विकास पटेल डॉ संदीप गुप्ता बीपीएम लोकेश कुमार श्रीवास्तव स्वास्थ्य पर बाजे सुशील तिवारी लैब टेक्नीशियन दिलीप गुप्ता जय पटेल विनीता पाल सुमन पांडे सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे