Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुईं 21 जोड़ों की शादी



रिपोर्ट:इम्तियाज खान,बल्दीराय 

बल्दीराय,सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बल्दीराय ब्लाक मुख्यालय पर   निर्धन परिवारों के 21जोड़ों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ  जिला समाज कल्याण अधिकारी खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी  ब्लॉक प्रमुख रज्जब अली  ने सामूहिक विवाह अवसर पर नवविवाहित वर एवं वधू को मंगलमय जीवन के लिये शुभकामनाएं दी। 




उन्होंने बताया कि इस योजना से लाभान्वित सभी नवविवाहित युगल को शासन द्वारा स्वीकृत  धनराशि व सामान जिसमें बक्सा, गद्दे, कम्बल, तथा अन्य घरेलू सामान प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान 21 वर-वधुओं का विवाह सम्पन्न कराया गया।  जोड़ों का विवाह  आचार्य दिनेश मिश्रा  तथा अन्य पण्डितों के मंत्रोच्चार से पूरे रीति-रिवाज के साथ कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री सुरेश पासी ने  कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से गरीब के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचा है। सामूहिक विवाह आयोजन का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी बल्दीराय अमित त्रिपाठी ने किया 
इसमौके पर आरपी सिंह, राजू सिंह ,बबलू सिंह ,ग्राम विकास अधिकारी रोहित चंद्रा, रंजीत सिंह, अखंड प्रताप सिंह गब्बर मंत्री सुरेश पासी ने  सभी नवविवाहित वर-वधू को सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे