Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

गोण्डा:हर्रैया झूमन के प्रधान सहजराम तिवारी बनेंगे नेपाल सरकार के एडवाइजर










प्रधान के उल्लेखनीय कार्यों से प्रभावित होकर नेपाल राष्ट्र ने लिया फैसला
 नेपाल के पूर्व राजदूत श्याम नंद सुमन ने निर्णय पर लगाई मुहर, प्रधान ने भी दी स्वीकृति
अजीज हसन सिद्दीकी
इटियाथोक, गोण्डा। इटियाथोक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हर्रैया झूमन के प्रधान सहज राम तिवारी को नेपाल राष्ट्र की सरकार ने अपना मिशन एडवाइजर नियुक्त किया है। नेपाल सरकार इससे पहले भी ग्राम प्रधान द्वारा स्वच्छता को लेकर किए गए उल्लेखनीय कार्य के चलते सम्मानित कर चुकी है। नेपाल सरकार ने जारी पत्र में कहा है कि भारत नेपाल के बहुआयामी संबंधों में दोनों देशों की सहभागिता को लेकर ग्राम प्रधान को एडवाइजर नियुक्त किया जाता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि यह पत्र उन्हें शीघ्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसकी स्वीकृति दे दीहै।
      





इटियाथोक की ग्राम पंचायत हर्रैया झूमन के प्रधान सहजराम तिवारी को नेपाल सरकार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कार्यालय मिशन एडवाइजर नियुक्त करने हेतु उनको चयनित किया गया है, जिसमें उनकी लिखित सहमति चाहिए। नेपाल सरकार के पूर्व राजदूत श्याम नंद सुमन ने जारी पत्र में कहा है कि आपकी समर्पित कार्ययोजना का अवलोकन कर आपके व्यक्तित्व को नेपाल राष्ट्र में एक विशेष सम्मान प्रदान करने के लिए भारत नेपाल के बहुआयामी संबंधों को विश्व स्तर पर बढ़ाने एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा के शासनकाल में नेपाल सरकार द्वारा विकास के लिए जो कार्य निर्धारित योजनाओं से किए गए थे, जो ना केवल नेपाल की जनता के हित में वरदान सिद्ध हुए हैं, अपितु अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विकास में भी भारत और नेपाल की जनता के लिए उपयोगी माने गए।
     





प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार की मानवीय कल्याणकारी योजनाओं का अन्य राष्ट्रों में प्रसारण करके विश्वस्तरीय छवि प्रस्तुत करने के लिए कार्यालय विशिष्ट सलाहकार में आपको कार्य योजना को मूर्त रूप देने, कार्य निष्पादन के लिए कार्यालय मिशन एडवाइजर नियुक्त करने के प्रस्ताव को नेपाल सरकार के पूर्व राजदूत श्याम नंद सुमन ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। आपको कार्यालय मिशन एडवाइजर की नेम प्लेट, अधिकृत पत्र, आई कार्ड, नेपाल राष्ट्र की सम्मानीय टोपी भेजने हेतु आप की स्वीकृति मांगी जा रही है। नियुक्ति के पश्चात इसकी सूचना भारत सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन को प्रेषित की जाएगी। उक्त पत्र कार्यालय एडवाइजर कुलदीप प्रसाद शर्मा, नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमांडू द्वारा ग्राम प्रधान को प्रेषित किया गया है। ग्राम प्रधान सहजराम तिवारी ने बताया की यह पत्र उनको नए साल के प्रथम दिन प्राप्त हुआ था। उन्होंने जवाब में अपनी स्वीकृति नेपाल सरकार को भेज दी है।
    क्षेत्र के अनवर शकील, दद्दन खान, दामोदर प्रसाद पांडेय, राकेश तिवारी, पल्लू बाबा, फारुख खां आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे