Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गणतंत्र दिवस परेड में तिरंगे को सलामी देंगे गोण्डा के हर्षधर्वन





यूपी से चयनित होने वाले एक मात्र कैडेट बने हर्षवर्धन सिंह
आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने दी बधाई
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। 69वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर होने वाली परेड में जिले के हर्षवर्धन सिंह नेतृत्व करेंगे। देवीपाटन मंडल गोंडा के आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है।
       






आयुक्त देवीपाटन के वाहन चालक बीडी सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह का चयन यूपी एनसीसी की ओर से गणतंत्र दिवस पर होने वाली राष्ट्रीय परेड के लिए हुआ है। हर्षवर्धन यूपी नेवी एनसीसी से चयनित होने वाले एकमात्र कैडेट हैं।
उनका चयन 1 यूपी नवल विंग में बतौर कैडेट एनसीसी निदेशालय की ओर से हुआ है। हर्षवर्धन 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड में यूपी का नेतृत्व करेंगे। हर्षवर्धन वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। मण्डलायुक्त सुधेश कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर हर्षवर्धन को बधाई दी है। आयुक्त ओझा ने बधाई देते हुए कहा है कि यह हमारे मण्डल व प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे