Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानमंत्री द्वारा इंटरव्यू में राम मंदिर पर बयान की आहिप ने की निंदा









अखिलेश्वर तिवारी/भानू तिवारी 
बलरामपुर ।। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् द्वारा झारखंडी मन्दिर पर आयोजित संवेदना सभा में सर्वसम्मति से कहा गया कि श्री राम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया बयान करोड़ों हिंदू जनमानस के आस्था पर  आघात स्वरूप है अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद  प्रधानमंत्री के उस बयान की घोर निंदा करता है ।






 प्रधानमंत्री ने इंटरव्यू में कहा था की "राम मंदिर के लिए अध्यादेश पर फैसला न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किया जा सकता है।" यह वक्तव्य हिन्दू समाज की आकांक्षाओं पर कुठाराघात है, जिसकी अहिप घोर निंदा करती है । विभाग संरक्षक हरिवंश सिंह ने कहा कि अगर अभी भी भाजपा सरकार श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु जल्द से जल्द सकारात्मक प्रगति नहीं करेगी तो हिंदू जनमानस डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में 9 फरवरी  को गठित होने वाले हिंदू वादी राजनीतिक विकल्प के साथ होगा । 







सभा को संबोधित करते हुए  विभाग मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार अपने मतदाताओं से किये गये वादों को पूरा करने में पूर्ण रूप से असफल रही है, निश्चित रूप से यह बहुत बडा़ वैचारिक घोटाला हुआ है । जिलाध्यक्ष तुलसीश दुबे ने कहा कि सशक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारतीय जनमानस को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन मोदी जी का वक्तव्य अत्यंत निराशाजनक है । संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि भाजपा आज श्री राम जन्मभूमि, समान नागरिक संहिता, धारा 370 सहित मूल मुद्दों से भटक रही है जिससे जनता आहत है ।







 संवेदना सभा में महामंत्री अम्बरीष कुमार, मंत्री रमेश पाण्डेय , राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष रजत प्रकाश, राजीव सोनी के अलावा कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त कियेे । सभा मेे कृष्ण कुमार, अजय मिश्रा, निशान्त चौहान, भानु प्रकाश तिवारी, गौरव मिश्रा, अभिषेक कसेरा, सूरज चौहान, जितेन्द्र नारायण, सुरेन्द्र चौधरी, धनीराम पासवान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे