Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

AYODHYA:जिला पंचायत सदस्य के पति रामचन्दर ने एक लूटे गये सिम से खुद को धमकी दिलायी



अमरजीत सिंह

रंगदारी मांगने व धमकी देने के लिए लूटे गये सिम का किया गया था प्रयोग

अयोध्या, ब्यूरो।अपने दुश्मन को फंसाने के लिए जिला पंचायत सदस्य के पति रामचन्दर ने एक लूटे गये सिम से खुद को धमकी दिलायी थी व रामचन्दर से रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। लुटेरों के साथ धमकी देने वालों व रामचन्दर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार के इनाम की घोषणा की है।

एसएसपी जोगेन्दर कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रामचन्दर व अभिनव सिंह दोनो आपराधिक इतिहास रहा है। गत दिनो रामचन्दर से सम्बंधित एक केस में अभिनव सिंह जेल जा चुका है। जिसमें वह जमानत पर रिहा है। रामचन्दर ने अभिनव सिंह को फंसाने के लिए एक साजिश रची। जिसके तहत उसने थाना पूराकलन्दर के रहने वाले शिवव्रत पुत्र रजितराम को इसमें शामिल किया। शिवव्रत ने भदरसा निवासी अब्दुलहक से 6 जनवरी को हुई लूट की घटना में शामिल शिवमोहन, वेदान्त व अभय से लूटा हुआ सिम हासिल कर लिया। इस सिम को एक चाइनीज मोबाइल में लगाकर शिवब्रत ने अपने घर से 10 किलोमीटर दूर जाकर रामचन्दर को मुकदमें में सुलह की धमकी दी तथा डा राजेन्द्र बनौधा को फोन करके रंगदारी मांगी। मामले को हाईप्रोफाइल बनाने के लिए रामचन्दर ने शिवब्रत से ऐसा करने के लिए कहा था तथा इसके लिए उसे एक लाख रुपये देने की पेशकश भी की थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे