Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत










अखिलेश्वर तिवारी/अजीत श्रीवास्तव  
बलरामपुर  ।। थाना तुलसीपुर क्षेत्र के एनएच 730  बढ़नी बौद्ध परिपथ पर छपिया सुखराम पुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई । 



स्थानीय लोगों द्वारा 100 नंबर पर सूचना देने पर करीब 1 घंटे बाद पहुंची टीम ने लाश को थाने पर पहुंचाया । मृतक की पत्नी रेनू ने बताया कि उसके पति रंजीत 26 पुत्र पृथ्वी जरवा थाना के हलौरा गांव में रहते हैं । 



  तुलसीपुर थाना के निनौनी  गांव मायके आई थी जहां मेरी एक वर्ष की बच्ची की तबीयत खराब हो गई और फोन करके मैंने उनसे दवा लाने के लिए कहा था । रात लगभग 8 बजे हलौरा से बाइक से बच्ची की दवा लेकर आते वक़्त अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी । प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि बाइक थाने पर लाई गई है और लाश पीएम के लिए भेज दिया गया है ।पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर वाहन का तलाश किया जा रहा है ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे