Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रियांशी श्रीवास्तव को मिली सफलता












एलबीएस पीजी कॉलेज गोण्डा के प्राचार्य की पुत्री हैं प्रियांशी
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। शहर के लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश श्रीवास्तव की पुत्री प्रियांशी श्रीवास्तव ने दिसंबर 2018 में एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा में  वाणिज्य संकाय विषय से नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
    






प्रियांशी श्रीवास्तव ने वर्ष 2016 में नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ से बी कॉम 75 प्रतिशत तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से एम कॉम व्यक्तिगत रूप में 2018 में 72 प्रतिशत से उत्तीर्ण हुई थी । प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय पिता डॉ. हरिप्रकाश श्रीवास्तव, माता श्रीमती अनिता श्रीवास्तव एवं अपने गुरुजनों को दिया है।






 प्रियांशी की सफलता पर लाल बहादुर शात्री महाविद्यालय के मुख्य नियन्ता डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अतुल कुमार सिंह, पूर्व मुख्य नियन्ता डॉ. ओंकार पाठक, डॉ. डीके गुप्त, डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. मंशाराम वर्मा, डॉ. केएन पांडेय, डॉ. आरएस सिंह, डॉ. आरबी एस बघेल, पवन सिंह, जयशंकर तिवारी, आनंद पाठक, शरद कुमार पाठक आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे