अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।पटरंगा थाना अंतर्गत बीपी मवई के समीप शुक्रवार की देर शाम अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।गंभीर रूप से घायल युवक को प्राइवेट वाहन से सीएचसी रुदौली भेजवाया गया जंहा इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे चौकी अंतर्गत बीपी मवई के समीप एक अज्ञात कार की टक्कर से सुपर स्पेलन्डर बाइक संख्या यूपी 41 एएफ 9476 से अरुण कुमार यादव पुत्र राम अभिलाष 22 वर्ष निवासी शेखामतपुर चमरौली थाना दरियाबाद जिला बाराबंकी व बब्लू यादव निवासी अयोध्या पुरवा मजरे बीबीपुर घायल हो गये।घटना के तुरंत बाद पीछे से आ रहे मिलेट्री के जवानों ने अपनी गाड़ी रोककर बीच रोड पर पडे घायलो को किनारे किया और घटना की सूचना तत्काल यूपी 100 व 108 एम्बुलेंस को दिया।सूचना पर पहले पहुँची यूपी100 पीआरवी 929 व हाइवे चौकी इंचार्ज भीमसेन यादव व हमराही हरिलाल के साथ मौके पर पहुँच कर 108 एम्बुलेंस के न पहुँचने पर तत्काल प्राइवेट वाहन रोककर गंभीर रूप से घायल अरुण कुमार को सीएचसी रुदौली भेजवाया जहां इलाज के दौरान अरुण कुमार 22 वर्ष की मौत हो गई।
वहीँ दूसरे घायल बब्लू को कुछ ही देर में 108 एम्बुलेंस से सीएचसी मवई भेजवाया जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है।भेलसर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने बताया मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।वहीं चौकी इंचार्ज भीमसेन यादव ने बताया की दोनों घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है।दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।उन्होंने बताया कि अभी किसी की तरफ से तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर उचित कर्यवाही की जाएगी।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताया
परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजन सीएचसी रुदौली पहुँचे जंहा अरुण के सिर में घाव को देखकर परिजनों ने धार दार हथियार से हमला कर हत्या का संदेह जताया।जिस पर सीएचसी रुदौली पहुंचे समाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र यादव ने रुदौली कोतवाल वी पी यादव से दूरभाष पर वार्ता की और परिजनों की शंका से अवगत कराया व शव का पंचनामा कराने को कहा जिस पर कोतवाल स्वयं सीएचसी रुदौली पहुंचे और पंचनामा शुरू कराया।तथा कोतवाल ने पटरंगा एसओ से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। दरअसल अरुण कुमार व बब्लू का एक साथ सीएचसी रुदौली में नहीं होना व बब्लू का मोबाइल का बन्द होना ही संदेह का कारण रहा।
वहीं हाइवे चौकी इंचार्ज भीमसेन यादव ने पूरी घटना की जानकारी से रुदौली कोतवाल को अवगत कराया।उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन से टक्कर हुई थी घटना के तुरंत बाद मिलेट्री के जवान मौके पर थे एम्बुलेंस की देरी की वजह से प्राइवेट वाहन से सीएचसी रुदौली भेजवाया गया।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ