अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। पटरंगा थाना अंतर्गत एक नाबालिक के साथ गाँव के ही एक लड़के ने छेड़खानी की तभी साथ में ही बकरी चरा रही एक महिला ने देखा तो नाबालिक आरोपी भाग खड़ा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे चौकी अंतर्गत एक गाँव की पांच वर्षीय पुत्री बकरी चराने गई थी तभी 14 वर्षीय पक्कन पुत्र माताराम लोधी ने नाबालिक लड़की के साथ गन्ने के खेत मे जबरन छेडछाड करने की कोशिश की तभी लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो पास में ही खेत मे काम कर रही गांव की ही एक महिला ने आवाज सुनकर पास के गन्ने के खेत मे पहुचीं तो देखा पक्कन लड़की को छेड़ रहा है।पक्कन महिला को आते देख मौके से फरार हो गया।
महिला ने रोती हुई लड़की को उसके घर ले गई तो लड़की की माँ ने घटना की जानकारी अपने पति गया प्रसाद को दी।जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता ने घटना की जानकारी यूपी 100 व इलाकाई पुलिस को दी।सूचना पर पहुची पीआरबी 929 व चौकी इंचार्ज भीमसेन यादव मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल की और दोनों पक्षो को थाने पर बुलाया।गांव के पूर्व प्रधान ने सुलह समझौता करने का प्रयास किया पर सुलह नही हो सका।पीड़िता के पिता ने पटरंगा थाना पहुँच कर आरोपी के विरूद्व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ