Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के विभिन्न विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वामी विवेका नंद जंयती संपन्न









 गोण्डा: स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मनकापुर में स्वामी विवेका नंद जंयती समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनायी गई। मुख्य अतिथि अवध प्रांत के विभाग सह संघ चालक राम प्रकाश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर के राष्टीय अध्यक्ष लाल जी शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अनिल दूबे ने किया। 






समारोह में सर्व प्रथम स्वामी विवेका नंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवन कर माल्यापर्ण किया गया। छात्रा आस्था तिवारी ने प्रार्थना गीत से शुरूवात हुई। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विविधि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम बृज नृत्य गीत,  एक्शन गीत, देश भक्त गीत प्रस्तुत किया।




 मान्या यादव ,महक सिंह ने बेटी गीत, काजल मोदन वाल,  आंशी ने छलकत हमरी गगरिया, शहनाज बानो, आकांक्षा सिंह ने लोक गीत, छात्रा कविता तिवारी, अदिति उपाध्याय देश भक्ति गीत व  नृत्य की बेहद सुन्दर प्रस्तुती कर दर्शकों का मन मोह लिया।
आकाश चौरसिया के देश भक्ति गीत मां तुझे सलाम को लोगों ने सराहा।  इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य  कवि राम हौसिला शर्मा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर नगर के चैयरमैन प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, मंजू श्रीवास्तव, राज कुमारी, अनिल पान्डेय, अशोक तिवारी, सर्वेश शर्मा आदि तमाम लोग रहे।


इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई मनकापुर द्वारा आयोजित विवेकानंद जयंती  एपी इंटर कालेज परिसर में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए तहसीलदार महेन्द्र सिंह ने कही। उन्होने कहा कि हम लोगों को उनके बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए। इसके पूर्व तहसीलदार, विद्यालय प्राचार्य डाक्टर अवध शरण मिश्र व एनसीसी कमांडर केपी सिंह ने सामूहिक रूप से प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर एबीवीपी के चन्द्र भूषण द्विवेदी, संजय यादव, राकेश निरंजन, अरूण पान्डेय, जितेन्द्र यादव, शुभम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे