रिपोर्ट:इम्तियाज खान बल्दीराय सुल्तानपुर
बल्दीराय,सुल्तानपुर।उच्च प्रा0 वि0 हैधनाखुर्द , बल्दीराय में स0 अ0 पद पर कार्यरत अनूप सिंह का गंभीर बीमारी के चलते 30 दिसम्बर 2018 को निधन हो गया था। जिसकी खबर सुनते ही बल्दीराय का शिक्षक परिवार दुखी हो गया। स्व0 अनूप सिंह बी0 टी0 सी0 2004 बैच के थे जिनकी नियुक्ति 2005 में हुयी थी। अध्यापक परिवार पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभार्थी नहीं है। जिससे शिक्षक के आकस्मिक निधन पर परिवार पर आर्थिक संकट आ पड़ा। परिवार के तात्कालिक मदद हेतु बल्दीराय के पूर्व सह समन्वयक जितेंद्र बहादुर सिंह ने अपने साथियों संग आगे आकर शिक्षकों को इस घटना से अवगत कराया और मदद करने की अपील की। ऐसे पुनीत कार्य में सर्वप्रथम प्रा0 वि0 बल्दीराय प्रथम में कार्यरत सुरेंद्र तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
संकट की इस घड़ी में बल्दीराय में कार्यरत शिक्षकों के अलावा जनपद में कार्यरत उनके बैच के शिक्षक और अन्य साथी शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश के समाप्त होने के बाद एक ही दिन दिनाँक 11 जनवरी को लगभग 70 हजार रु एकत्र कर दिनाँक 12 जनवरी 2019 को उनके त्रयोदस से पहले परिवार से मिलकर एकत्र आर्थिक मदद की धनराशि श्री सिंह के सुपुत्र सूरज सिंह को प्रदान की । और संकट की इस घड़ी में परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। शिक्षक संघ के अध्यक्ष वेद प्रताप सिंह ने कहा - संघ हमेशा ऐसे दुख के मौके पर इसी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा मिलेगा। इस मौके पर अनुदेशक संघ अध्यक्ष निर्भय सिंह ,अमान उल्ला खाँ , जगन्नाथ पांडेय, राम धर यादव समेत समस्त संकुल प्रभारी , दूधनाथ यादव , शमीम खान , आदित्य शुक्ल, अजय मिश्र , सुरेश सिंह , विवेकानंद ओझा ,चित्र सेन राय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ