राजकुमार शर्मा
बहराईच :-इंडो नेपाल बॉर्डर रुपईडीहा पर माननीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के 14 जनवरी के आगमन पर हो रही तैयारियों में फूल रहे हैं आला अधिकारियों सहित तमाम कर्मचारियों के हाथ पैर।कल 14 जनवरी को भारत नेपाल सीमा से सटे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का शिलान्यास करने माननीय गृह मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह पहुंच रहे हैं।
जिले के आला अधिकारी कई दिनों से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण और देखरेख कर रहे हैं। आज का आलम यह है कि जिन सड़कों पर कई सालो से झाड़ू नहीं लगाये जाते थे वहां पर सैकड़ो की संख्या में सफाई कर्मी सड़कों की सफाई कर रहे हैं।
नालियां कूड़े से भटी पटी बदबू फैला रही थी, आज उन नालियों की सफाई हो रही है।यदि समय रहते सफाई कर्मी इंडो नेपाल बार्डर रुपईडीहा में सफाई करते रहते तो आज अधिकारियों को इतनी मेहनत न करनी पड़ती।कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड दमकल सहित तमाम जरूरी संसाधन जुटाए गए हैं।

आम जनता के लिए हजारों की संख्या में कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। जिले और जिले से बाहर का शायद है कोई ऐसा अधिकारी बचा हो जो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ना हो रुपईडीहा बॉर्डर क्षेत्र पर कई दशकों बाद केंद्रीय गृह मंत्री का आगमन हो रहा है इससे क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है।गृहमंत्री के आगमन से इंडो नेपाल बार्डर रुपईडीहा तो स्वच्छ हो गयी। किंतु बहराइच के अन्य नगर व ग्राम गंदगी की मार से छुटकारा पाएंगे। वहाँ की सड़कें व नालियां की भी साफ सफाई होगी या गंदगी से भटी पटी बदबू फैलाती रहेंगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ