Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

PRATAPGADH:नैतिक मूल्य से ही स्थायी विकास सम्भव: डा वर्मा







शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ! आपसी ईर्ष्या द्वेष मिटाने तथा आपसी भाईचारा बढ़ाने से समाज का विकास सम्भव है।नैतिक विकास के बगैर स्थाई विकास की कल्पना करना निरर्थक है।उपरोक्त बातें आदर्श शिक्षक स्वर्गीय भगवती प्रसाद स्वर्णकार की स्मृति मेंं आयोजित कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विश्वनाथ गंज विधायक डा.आर.के.वर्मा ने कही।







विधायक निधि द्वारा किए गए कार्यों का हवाला देते हुए शमशेर गंज से प्रतापगढ़ और इलाहाबाद तक रोडवेज बस चलवाने का भी आश्वासन दिया।विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि दीपक मिश्र ने सरकार के कार्यों के साथ ही डॉक्टर रत्नाकर द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम की भी सराहना की।अपने अध्यक्षीय भाषण में महेन्द्र कुमार मिश्र प्रबंधक बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शमशेर गंज ने कहा कि जिस तरह से डा.अरुण कुमार रत्नाकर एवं पुरुषोत्तम सोनी एडवोकेट अपने पिता के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं,आज के युवकों को इनसे सीख लेनी चाहिए।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री राजेश मिश्र प्राथमिक शिक्षक संघ लक्ष्मणपुर के अध्यक्ष निर्भय सिंह शिव सेवक त्रिपाठी पवन शुक्ल हरिशंकर तिवारी मिठाई लाल गौतम,संतोष मिश्र डा.सच्चिदानन्द त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।






संयोजक शिक्षक एवं समाजसेवी डा.अरुण कुमार रत्नाकर ने अपने वक्तव्य में अपने पिता द्वारा किए अच्छे कार्यों को साझा करते हुए कहा कि गरीबों की अधिकाधिक मदद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।अमृता सोनी और सृष्टि सोनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले पत्रकार शैलेंद्र द्विवेदी दयाशंकर तिवारी राकेश तिवारी शिक्षक रंगलाल निर्मल बृजमोहन सिंह निर्भय सिंह वरिष्ठ जनों में राम अवतार सोनी हरिशंकर तिवारी शिवशेवक तिवारी एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं रामायण देकर सम्मानित किया गया।







गरीबों को ठंड से बचने के लिए संयोजक की माँ राजपती देवी ने इक्यावन कम्बल वितरित किया।आयोजक पुरुषोत्तम सोनी एडवोकेट ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए प्रति वर्ष  कम्बल वितरण करने का संकल्प लिया।संचालन शिक्षक एवं साहित्यकार संतोष संगम ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षिका कविता सोनी वन्दना सोनी मुकेश सोनी राजेंद्र त्रिपाठी विकास पाण्डेय राजीव तिवारी साहित्यकार रामचन्द्र सरस संतोष मिश्र राजा मौर्य ग्राम प्रधान जवाहर मौर्य एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे