अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।मवई थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवई चौराहा ओवरब्रिज पर सोमवार शाम 5 बजे अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार समेत रोड पार कर रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें हाइवे चौकी इंचार्ज भीमसेन यादव अपनी पुलिस जीप से घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया।
जानकारी के अनुसार मवई थाना अंतर्गत मवई चौराहा ओवरब्रिज पर सोमवार को अज्ञात कार की टक्कर से बाइक संख्या यूपी 42 एई 9503 पर सवार राजेन्द्र पुत्र गुलाब चन्द्र उम्र 30 वर्ष निवासी मयबाज़ार थाना महराजगंज जिला अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं पैदल रोड पार कर रहे संगम पुत्र राम चंद्र निवासी मटौली थाना पटरंगा भी कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों द्वारा घटना की सूचना यूपी100 व 108 एम्बुलेंस को दी गई पर काफी देर तक एम्बुलेंस न पहुँच सकी।हाइवे चौकी इंचार्ज भीमसेन यादव व मवई उपनिरीक्षक गजेंद्र खरवार अपनी अपनी गाड़ी से अलग अलग दोनों घायलो को तत्काल सीएचसी मवई में भर्ती कराया।जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया मवई थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया है।हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है।दोनों घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ