डॉ ओपी भारती
गोण्डा:वजीरगंज क्षेत्र के बंधवा में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन महिलाओं सहित छः लोग घायल हो गये।पुलिस सबका चिकित्सकीय परीक्षण कर कर दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
बंधवा निवासी इसरायल द्वारा दर्ज कराये केस के अनुसार सोमवार सुबह विपक्षी अतीक ,दरगाही,सलमान व आसिया ने जमीन बंटवारे को लेकर वादी,वादी की पत्नी सकीना व पुत्री नादिया को गालियां देते हुए मूका थप्पड़ व लाठियों से मारा।
जबकि दूसरे पक्ष के मोहम्मद अतीक द्वारा दर्ज कराये केस के अनुसार पड़ोस के विपक्षी इसराइल उर्फ भगोले,उसकी पत्नी सकीना, पुत्री राजिया व गिदहे ने गालियां देते हुए वादी व उसके पिता दरगाही,पुत्री आसिया को मूका थप्पड़ व लाठियों से मारा।पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीरों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ