गोंडा। मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर यूपी जनरल लिस्ट एसोसिएशन इकाई मनकापुर के बैनर तले खिचड़ी चढ़ाने व खिचड़ी प्रसाद भोज का आयोजन किया गया है कस्बे के मध्य स्थित श्री बांनगढ़ देवी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर यू०पी० जनरल लिस्ट एसोसिएशन इकाई मनकापुर द्वारा खिचड़ी प्रसाद भोज का कार्यक्रम आयोजित है कार्यक्रम के आयोजक यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन इकाई मनकापुर के तहसील अध्यक्ष अमर चंद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 5:00 बजे से मनकापुर क्षेत्र व बाजार वासियों द्वारा मैया बानगढ़ वाली के श्री चरणों मैं खिचड़ी चढ़ाई जाएगी तथा दोपहर 12:00 बजे से खिचड़ी प्रसाद भोज का वितरण किया जायेगा. ।
खिचड़ी प्रसाद भोज में उपस्थित सभी ब्राह्मणों को महावीर पंचांग व दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम में मनकापुर परि क्षेत्र के सभी मां भक्तों को आमंत्रित किया गया है मंदिर के प्रबंधक पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व को लेकर नगर वासियों में खासा उत्साह है तथा सैकड़ों मां भक्तों द्वारा श्री बान गढ़ देवी मंदिर में मां के श्री चरणों में खिचड़ी चढ़ाएंगे। तथा खिचड़ी प्रसाद भोज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ