Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BASTI:भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में किसान कुंभ के सफलता पर जोर










सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अमेरश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों में 10 जनवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले ग्राम पंचायत किसान कुंभ की समीक्षा की गई। 






बैठक को सम्बोधित करते हुये अमरेश कुमार पाण्डेय ने किसान मोर्चा पदाधिकारियों, सदस्यों का आवाहन किया कि वे किसान कुंभ में किसान समस्याओं को सुनने के साथ ही उनकी समस्या का अपने स्तर से समाधान कराये। इसके साथ ही केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसान हितों में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दें।




क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आत्मा प्रसाद पाठक ने कहा कि किसानों को खाद, बीज के लिये लाठियां खानी पड़ती थी। आज दोनों उपलब्ध है, उन्होने जैविक खेती पर जोर दिया। क्षेत्रीय मंत्री राम प्रताप मौर्य, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य दुर्गेश राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रामानन्द नन्हें ने कहा कि किसानों की आय दो गुनी करने  के लिये सरकार गंभीर है। 






बैठक में अतुल तिवारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, ब्रम्हानन्द शुक्ल, जगदीश पाण्डेय, धु्रव कुमार पाण्डेय, राकेश यादव, उमाकान्त शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, रामफेर चौधरी, विमलेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, लालजी अग्रहरि, दिवाकर सोनी, धनुषधारी निषाद, दिनेश पाण्डेय, भरत शुक्ल, रामतेज चौधरी, अनिल कुमार पाण्डेय, किसाने चौधरी, सन्तोष पाण्डेय, अनिल चौधरी, कुलदीप सिंह, मंशाराम, प्रमोद चौधरी के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के अनेक             पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे