सुनील उपाध्याय
बस्ती । प्रयागराज में आयोजित अर्ध कुंभ मेले में पुण्य गंगा स्नान को जा रहे तीर्थ यात्रियों का रोटरी क्लब सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर रोडवेज पर सोमवार को उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक औषधि, खाद्य सामग्री आदि उपलब्ध कराकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। गायत्री मंदिर के पुजारियों ने वेद मंत्रों के द्वारा तीर्थ यात्रियों के सुखद यात्रा की कामना किया।
क्लब अध्यक्ष राम विनय पाण्डेय ने कहा कि सदियों से प्रयागराज में पुण्य गंगा स्नान की परम्परा है। यह ऐतिहासिक पर्व है जिसमें करोड़ो लोग बिना निमंत्रण पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। रोटेरियन डा. अश्विनी कुमार सिंह ने तीर्थयात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुये उनके सुखद यात्रा की कामना किया। कार्यक्रम संयोजक मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सेवा पुण्य का कार्य है।
इनर ह्वील क्लब की ओर से तीर्थ यात्रियों को हाथ से बने हुये झोले भेंट करते हुये प्लास्टिक पन्नियों का उपयोग न करने की सलाह दिया गया। कार्यक्रम में प्रमोद गाडिया, आशीष श्रीवास्तव, ऋषभराज, आशीष, डा. एस.के. त्रिपाठी, देवेन्द्र कुमार, डा. मुकेश गुप्ता, रमा शर्मा, जय गोविन्द सिंह, कन्हैया सिंह, विनोद उपाध्याय, आलोक सिंह, दुर्गेश मिश्र, सत्यदेव मिश्र, इनरह्वील क्लब अध्यक्ष कला अग्रवाल, कमल गाडिया, सरिता रूंगटा, संगीता अग्रवाल आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ