गोण्डा:पूर्व मा वि दलीपपुरवा में बुधवार को शिव पूजन शुक्ला द्वारा अवधी लोक गीत/ग्राम्य गीतों के सम्बंध में एक विशेष प्रशिक्षण बच्चों को दिया गया इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संस्कार गीत में सोहर,लोरी,विवाह गीत ,ज्योनार ऋतु गीतों में चेता कजरी झूला गीत आदि एवं विविध गीतों में देश गीत श्रम गीत कृषि गीत स्वागत आदि गीतों के प्रकार के सम्बन्ध में बच्चों को जानकारी प्रदान की उनके द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जाकर अवधी लोक गीतों एवं ग्राम्य गीतों के प्रसार हेतु कार्य किया जा रहा है अवधी लोक गीत सांस्कृतिक धरोहर है जो आज कल विलुप्त होती जा रही है इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनीष वर्मा द्वारा उनको धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया उषा सिंह गरिमा मिश्रा गिरजेंद्र कुमार सिंह श्वेता सिंह उपस्थित रहीं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ