Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BASTI:मोबाइल विक्रेता संघ के चुनाव संपन्न अमित सिंह राहुल बने जिलाध्यक्ष











सुनील उपाध्याय 
बस्ती। जिले के मोबाइल विक्रेता संघ का विधिवत गठन हो गया। संघ के पदाधिकारियों चुनाव में कुल 106 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमे अमित सिंह राहुल अध्यक्ष, उमाशंकर सिंह मंत्री और कोषाध्यक्ष पद बराबरी पर मत पाकर अजित पाल बाबी और फरीद अहमद संयुक्त रूप से विजयी घोषित किये गए।







पचपेडिया रोड स्थित फुलवारी मैरेज हाल में सम्पन्न हुए मतदान में कुल 106 सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए तीन तीन लोंगो ने नामांकन कराया था तो मंत्री के लिए दो। चार घण्टे चले मतदान में अध्यक्ष पद के लिए अमित सिंह राहुल को 45, मोहित गंभीर को 44 तथा धर्मेंद्र कुमार चौधरी को 17 मत मिले। जबकि मंत्री पद के लिए उमाशंकर सिंह 45, रतन कुमार जायसवाल 27, पंकज चौधरी को 34 मत मिले। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर दो  उम्मीदवारों अजीत पाल सिंह और फरीद अहमद को 53-53 मत पाकर बराबरी पर रहे।





 कोषाध्यक्ष पद पर मिले परिणाम पर सर्वसम्मति से तय हुआ कि मैं अपना कार्यकाल संयुक्त रूप से पूरा करेंगे। काफी अरसे से मोबाइल विक्रेता संघ के गठन  पर आज मुहर लग गयी। चुनाव सम्पन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव गोरखपुर वाले के भूमिका की सराहना सभी सदस्यों ने की। इसके अलावा सर्वसम्मति से चुनाव कार्यकारिणी का भी गठन हुआ था जिसमें हरीश चंद पांडेय, मोहम्मद ओबैश खान, सोनू त्रिपाठी, विकास सिंह, मनोज अग्रवाल सहित सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों से मिले सहयोग के प्रति नई कमेटी ने आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे