Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएम योगी करेंगे बस्ती महोत्सव का शुभारंभ










सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जनवरी को बस्ती के दौरे पर रहेंगे। जहां पहली बार शुरू हो रहे बस्ती महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। बस्ती में दो कार्यक्रमों में सीएम शिरकत करेंगे, कल दिन में लगभग 1.30 बजे मुख्यमंत्री जीआईसी ग्राउण्ड पहुंच कर पहली बार हो रहे बस्ती महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, इस के बाद सीएम मखौड़ा धाम के लिए रवाना हो जाएंगे, दिन में 3 बजे मखौड़ा में मनोरमा नदी की सफाई से प्रदेश में नदियों के पुनरूद्धार योजना की शुरूआत करेंगे,





 पहले चरण में प्रदेश की 6 नदियों की सफाई की जाएगा,मनोरमा नदी की लम्बाई लगभग 115 किलोमीटर है, नदी की सफाई में लगभग 100 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे,सीएम के नदी की सफाई की योजना के शुरू करने के साथ ही नदी से सटे 96 ग्राम पंचायतों से भी मनोरमा नदी की सफाई का अभियान शुरू किया जाएगा. 




 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है, सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए गए हैं। मखौड़ा कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे