सुनील उपाध्याय
बस्ती । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की महत्वाकांक्षी शक्ति प्रोजेक्ट को लेकर ब्लॉक समन्वयकों की आवश्यक बैठक जिला कोऑर्डिनेटर कर्नल एके सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कर्नल ए के सिंह ने कहा कि शक्ति प्रोजेक्ट अति महत्वाकांक्षी योजना है।
इस योजना के द्वारा ही राहुल गांधी द्वारा 3 प्रदेशों के चुनाव में मुख्यमंत्रियों के नाम तय किए गए थे। योजना के माध्यम से जहां कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का संदेश व राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचेगी वहीं राहुल गांधी स्वयं शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों से सीधी वार्ता कर सकेंगे। कर्नल ए के सिंह ने शक्ति प्रोजेक्ट के ब्लॉक समन्वयक को अगले एक सप्ताह में कम से कम 100 मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया। शक्ति योजना की बैठक में प्रमुख रूप से गोपाल पांडे, राधेश्याम पांडे, अलीम अख्तर, मोहम्मद अहमद, अजहरूद्दीन, संजय, रमेश, आलोक, गिरजा पांडे, प्रेम सागर, धर्मवीर, गुड्डू सोनकर, बच्चू लाल मौजूद रहे।
इसी कड़ी में कांग्रेश भवन पर सूचना अधिकार विभाग की भी बैठक हुई जिसमें सूचना अधिकार विभाग उत्तर प्रदेश कमेटी के प्रदेश चेयरमैन यासिर अब्बासी एडवोकेट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन शिवविभूति उर्फ पिंटू मिश्रा ने चेयरमैन का स्वागत किया। इस अवसर पर सूचना अधिकार विभाग के प्रदेश चेयरमैन यासिर अब्बासी ने कहा कि यूपीए सरकार ने सूचना का अधिकार देकर देश की जनता के हाथों में ब्रह्मास्त्र सौंप दिया है। इसका उपयोग करके आम जनमानस सरकार के किसी भी विभाग का लेखा जोखा प्राप्त कर सकता है।
इस बैठक में ओम प्रकाश नाथ मिश्रा एडवोकेट, राम प्रगट पाठक, राकेश पांडे, सुरेंद्र सिंह, छोटेलाल, अर्जुन चौरसिया, लाल चंद पांडे, संजय मिश्र, देवी प्रसाद पांडे, विश्वनाथ चौधरी, इफ्तेखार, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रमों से पूर्व गणतंत्र दिवस का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडे ध्वजारोहण कर कांग्रेस जनों को गणतंत्र की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी, सह प्रवक्ता मो. रफीक खां, छोटेलाल तिवारी गोपाल सहित मौजूद रहे। कांग्रेस सेवा दल ने कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ