Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुनीता मिश्रा बनी एंटी करप्शन टीम की प्रदेश अध्यक्ष,बधाई देने वालो का ताँता











रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।गोण्डा जिले की तेजतर्रार व चर्चित महिला पत्रकार पुनीता मिश्रा को एंटी करप्शन टीम का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।जिसकी घोषणा प्रबंध निदेशक पंकज दीक्षित ने की।पुनीता मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले व प्रदेश के लोगो में खुशी की लहर है।और बधाई देने वालो का ताँता लगा हुआ है।लोग एक दूसरे का मुख मीठा करवा रहे है।





बताते चले की गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर एंटी करप्शन & सोशल जस्टिस ऑर्गनाइजेशन के प्रबंध निदेशक पंकज दीक्षित ने कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमे जिले की फायर ब्रांड सामजिक कार्यकत्री व पत्रकार पुनीता मिश्रा को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत क़िया गया।साथ ही ईश्वर शरण चौबे को गोंडा का महामंत्री एवं गंगा विशुन को तहसील कर्नलगंज का महामंत्री नियुक्त क़िया गया है।जिससे संस्था कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे।





पंकज दीक्षित ने बताया की संस्था का उद्देश्य कमजोर वर्ग एवं पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और मै आज अपने आपको बहुत गौरन्वित महसूस कर रहा हू की आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था के कार्यकारिणी का विस्तार शुरू किया गया है जिससे पीड़ितो , असहायों , गरीबो को न्याय मिलने मे आसानी होगी और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का काम हमारी संस्था करेगी।




बहुत जल्द पूरे भारत मे कार्यकारिणी का विस्तार किया जाऐगा ,और योग्य एवं अनुभवी लोगो को ही संस्था मे शामिल किया जाऐगा। जो निःस्वार्थ भाव से सेवा समाजसेवी कार्य हेतु उत्सुक होंगे।
वही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व फायर ब्रांड पत्रकार पुनीता मिश्रा ने बताया की जो पद हमे मिला है उसको ईमानदारी से बखूबी निभाऊगी।गरीब व कमजोर तबके के लोगो को जो पीड़ित है और न्याय नही मिल रहा है उनको न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है।समाज के दबे कुचले लोगो को मुख्यधारा में लाना है जिससे कोई नाजायज परेशान ना कर सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे