दुर्गा सिंह पटेल
गोंडा।बस्ती से पुलिस परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार, मोतीगंज के भोरहा गांव निवासी भाई बहन की गन्ना लदे ट्राला से बल्लीपुर गांव के पास लड़ कर मौत,मनकापुर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के पास की घटना।
मृतका गरिमा सिंह
मोतीगंज थाना क्षेत्र के भोरहा-मुंगरौल गांव के शांतनू सिंह व गरिमा सिंह जुडवां भाई बहिन थे,दोनों सोमवार को तडके घर से बस्ती जिला मुख्यालय पर पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए बाईक से निकले थे,दोनो परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे कि उनकी बाईक अनियंत्रित होकर मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के पास गन्ने के ट्राले से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, और घटना की सूचना परिजनों को दी,घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, मृतका गरिमा सिह फिलहाल गोंडा में कमल हीरो एजेंसी में बिल एक्जीक्यूटिव थी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ