Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:खुलेआम हो रहा है उर्वरक की कालाबाजारी विभागीय अधिकारी मौन








अखिलेश्वर तिवारी 
266 की जगह ₹360 प्रति बोरी ब्लैक में बेच रहे हैं यूरिया
बलरामपुर ।। केंद्र सरकार भले ही किसानों को राहत देने के लिए यूरिया के मूल्य में कमी करके ₹266.50 रुपए प्रति बोरी कर दिया हो परंतु सरकार के इस आदेश का जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा एवं गैसड़ी क्षेत्र के तमाम उर्वरक विक्रेताओं पर दिखाई नहीं दे रहा है ।




 किसानों के साथ खुलेआम उर्वरक विक्रेता लूट कर रहे हैं । ब्लैक में यूरिया बेची जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं । विकासखंड पचपेड़वा थाना क्षेत्र पचपेड़वा बाजार के उर्वरक विक्रेता अनिल मौर्या एवं अन्नाहवा पर्शिया के उर्वरक विक्रेता महबूब आलम 350 से ₹360 प्रति बोरी यूरिया ब्लैक में बेच रहे हैं ।



 किसानों को मजबूरी में ब्लैक मे यूरिया खरीदना पड़ रहा है । किसानों का आरोप है कि शिकायत विभागीय अधिकारियों तक भी की गई परंतु कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है । क्षेत्र के किसान इबरार, जमालुद्दीन, इंतजार, सालन, मोहम्मद इमरान व सलमान सहित तमाम किसानों ने लिखित शिकायत भी कृषि विभाग में की है परंतु उर्वरक विक्रेताओं के ऊपर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है । 



पचपेड़वा एवं गैसड़ी क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा हुआ है जिसका फायदा तस्कर सीधे उठा रहे हैं । कम मूल्य पर यूरिया खरीद करके नेपाल में अधिक दामों पर बेच कर किसानों का हक डकार रहे हैं ।इस फर्जीवाड़े में पचपेड़वा तथा गैसड़ी क्षेत्र के तमाम उर्वरक विक्रेता शामिल हैं जो किसानों को उर्वरक ना देकर तस्करों के हाथ बेच रहे हैं ।



 यही कारण है कि किसान ब्लैक में यूरिया खरीदने को मजबूर है । तमाम किसानों ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग से इस ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने की मांग की है । जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया की शिकायत की तत्काल जांच कराकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । किसी भी दशा में उर्वरक की ब्लैक मार्केटिंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे