अलीम खान
अमेठी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को विकासखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में 30 जोड़ों का रीतिरिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ।
खंड विकास अधिकारी विनय द्विवेदी,सीडीपीओ रीता सिंह,अधिवक्ता समरबहादुर सिंह,एडीओ समाज कल्याण अम्बरीश मिश्रा ने सामूहिक विवाह में नवविवाहित वर एवं वधू को मंगलमय जीवनजीने के लिए की शुभकामनाएं दीं।
खंड विकास अधिकारी विनय द्विवेदी ने बताया कि इस योजना से लाभान्वित सभी नव विवाहित युगल को शासन की ओर से स्वीकृत धनराशि व सामान बक्सा, कूकर,कप-प्लेट,गद्दे,कम्बल,व अन्य घरेलू सामान भेंट किये गए। 22 जोड़ों का विवाह आचार्य पं०मृत्युंजय मिश्रा तथा अन्य पंडितों के मंत्रोच्चार से पूरे रीतिरिवाज के साथ कराया गया।
सामूहिक विवाह आयोजन का शुभारंभ बीडीओ विनय द्विवेदी ने किया। पांच मुस्लिम समुदाय की बेटियों का निकाह मौलाना मो० उमर ने मुस्लिम रीति रिवाज से कराया।प्रधान संघ अध्यक्ष करूणा तिवारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आये नव विवाहित जोड़ों को शौचालय व आवास योजना देने की पहल खंड विकास अधिकारी से की जिसका कई प्रधानों ने स्वागत किया।सीडीपीओ रीता सिंह ने सामूहिक शादी में आये जोड़ों को शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर प्रधान श्यामलाल, मो०आका,इकबाल हैदर,अम्बरीश मिश्रा, अजय सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ