Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA:सराहनीय : नि:संतान बुजुर्ग का कहोबा पुलिस ने कराया अंंतिम संस्कार










झांसा देकर खेत व घर बैनामा करा लेने वाले ने दाह संस्कार से किया किनारा
पुलिस और गांव वालों के सहयोग से किया गया अंतिम संस्कार
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबा चौकी अन्तर्गत ग्राम हड़हवा के मजरे डिहवा निवासी एक नि:संतान बुजुर्ग की मौत बीती रात हो गयी, लेकिन कोई उस के अन्तिम संस्कार करने को तैयार नहीं हुआ। इस संवेदनहीनता की जानकारी होने पर कहोबा चौकी प्रभारी लाल साहब सिंह व कांस्टेबल राकेश कनौजिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाए बुझाए। ग्रामवासियों के सहयोग से मृतक बुजुर्ग का मंगलवार को अयोध्या में अंंतिम संस्कार कराया गया। 







     मोतीगंज थाना क्षेत्र के हड़हवा डिहवा निवासी  विश्वनाथ मौर्य (80 वर्ष) के कोई औलाद नहीं थी। पत्नी की बहुत पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बताया जाता है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने विश्वनाथ को भरोसा दिलाया कि उसकी सेवा के साथ ही वह मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार भी करेगा। उसके झांसे में आकर विश्वनाथ ने अपनी सारी जमीन व घर बैनामा कर दिया था। गांव वालों के अनुसार स्वार्थ निकल जाने के बाद उक्त व्यक्ति ने बुजुर्ग से किनारा कर लिया। यही कारण था कि गांव के अधिकांश लोग उससे दूरी बना लिए थे और मृत्यु पर कोई भी अंतिम संस्कार को तैयार नहीं था। रविवार को मौत हो गई लेकिन गांव का एक भी व्यक्ति मौके पर नहीं गया। 




गांव वालों का कहना था कि जिसने घर, खेत, धन लिया, उसे हक अदा करना चाहिए। सोमवार की रात चौकी प्रभारी लाल साहब सिंह को सूचना मिली कि अज्ञात लाश पड़ी है। इस पर वे कांस्टेबल राकेश कनौजिया के साथ मौके पर पहुंचे और गांव वालों को बुलाकर जानकारी की तो लोगों ने सारी कहानी बताई। इस पर उन्होंने गांव वालों को काफी समझाया बुझाया।
पुलिस के समझाने बुझाने पर गांव वाले अंतिम संस्कार कराने के लिए राजी हुए और चंदा इकट्ठा कर शव को डीसीएम से अयोध्या ले गये, जहां अंतिम संस्कार किया गया। 



कहोबा पुलिस के प्रयास पर बुजुर्ग की शव यात्रा में गांव के पारसनाथ सिंह, रामकरन, माया राम, राजा राम, राम मूरत, संचित राम, सुनील, राकेश सहित तमाम लोग शामिल हुए। सभी ने कहोबा चौकी इंचार्ज लाल साहब सिंह व कांंस्टेेबल राकेश कुमार कनौजिया की भूूरि भूूरि प्रशंसा की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे