शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! पत्रकारों की समाज में अहम भूमिका होती है। वह लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी को सच्चाई और ईमानदारी से निभाना चाहिए। उक्त बातें नगर स्थित समर फील्ड पब्लिक स्कूल में हिंदी मासिक पत्रिका पत्रकार सुमन के गौरवशाली 25 वर्ष प्रकाशन के पूर्ण होने पर आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व एडीजीसी पंडित श्याम नारायण मिश्र ने कही !
उन्होंने कहा कि जो अपने लिए नहीं जीता वह कभी नहीं मरता ऐसे ही व्यक्तित्व के रहे स्मृति शेष पत्रकार सत्य नारायण सिंह जिन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र में तमाम उपलब्धियां हासिल की ! अपने समाचार पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से सदैव समस्याओं को उजागर कर दबे कुचलो की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचा कर न्याय दिलाने के प्रयास रत रहा करते थे !
आज उनके सुपुत्र अखिल नारायण सिंह उसी गरिमा को आगे बढ़ाते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं ! कार्यक्रम का शुभारंभ कामरेड राजमणि पांडेय हेमंत नंदन ओझा डॉ दयाराम मौर्य रत्न सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण के साथ किया गया ! इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमंत नंदन ओझा एडवोकेट ने कहा कि पत्र-पत्रिका निकालना आसान नहीं है !
तमाम झंझावतो व संघर्षों के साथ लोगों द्वारा पत्र पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जा रहा है ! कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ त्रिपाठी एडवोकेट ने बोलते हुए कहा कि पत्रकार सुमन अपने स्थापना से अब तक अनवरत लोगों के बीच में रहकर एक पहचान स्थापित किया है ! इस मौके पर कामरेड राजमणि पांडेय ने लोगों को संबोधित करते हुए अब तक अनवरत पत्रिका के प्रकाशन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहां कि तमाम संघर्षों को झेलते हुए जिस तरह पत्रिका का प्रकाशन 25 वर्षों तक हुआ है वह काबिले तारीफ है !
उन्होंने कहां की पत्रिका से आम जनमानस को जोड़ने के लिए और विषयों को पत्रिका में समाहित करने की आवश्यकता है ! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य ने कहा कि जनपद के गौरव की बात है की यहां से पत्रकार सुमन का प्रकाशन अनवरत 25 वर्षों से विषम परिस्थितियों में होते हुए भी पूरे राष्ट्र में अपनी एक अमिट छवि बना रही है !
इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गौरव त्रिपाठी हमदम प्रतापगढ़ी वरिष्ठ साहित्यकार संगम लाल भंवर डॉक्टर आरके विद्यार्थी डॉ संतोष शुक्ला वरिष्ठ कवि साहित्यकार जय राम पांडेय प्रमोद प्रियदर्शी समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य डॉ हरकेश बहादुर सिंह प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम अदनेत्री पूनम गुप्ता देवेंद्र गुप्ता एडवोकेट परमानंद मिश्र रामकेवल सैनी विनोद कुमार एडवोकेट सहित आदि ने संबोधित किया ! इस मौके पर पत्रिका के संचालन में महती भूमिका निभाने वाले राजेश श्रीवास्तव को पत्रिका परिवार द्वारा सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया !
कार्यक्रम का संचालन जनाब बाबर सैफुद्दीन ने किया ! अंत में सभी अतिथियों के प्रति कार्यक्रम के आयोजक पत्रिका के प्रकाशक अखिल नारायण सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया !कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार संतोष भगवान आशुतोष सिंह खुर्शीद अहमद डॉ रणजीत सिंह डॉ अरुण कुमार रत्नाकर सांसद प्रतिनिधि दीपक मिश्रा अनिल विद्यार्थी राजेश मिश्रा रामकेवल अविनाश सिंह उत्कर्ष से आयुष सिंह ऋषिकेश शुक्ला पूनम पांडेय पीएन पांडे सुरेश नारायण व्योम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ