शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में शिक्षकों ने सोमवार शाम मसाल जुलूस निकालकर पुरानी पेंशन की बहाली की मांग दोहराई ! मसाल जुलूस जीआईसी परिषर से प्रारंभ होकर राजापाल चौराहा ट्रेजरी चौराहा लोक निर्माण विभाग सिंचाई विभाग से होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचा जहां पर इसका समापन किया गया !
मसाल जुलूस के दौरान भारी संख्या में मौजूद शिक्षक कर्मचारियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए ! मशाल जुलूस का नेतृत्व रमा शंकर शुक्ला राजेश मोहन मिश्र द्वारा किया गया ! समापन स्थल पर एक सभा हुई जिसमें जिला अध्यक्ष एवं जिला संयोजक द्वारा कर्मचारी शिक्षक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हमारी मांगे न मानी गई तो हम सब 6 फरवरी 2019 से महा हड़ताल के लिए बाध्य होंगे !
मशाल जुलूस के दौरान विनय कुमार सिंह रामाशंकर तिवारी सत्यप्रकाश पांडे अतुल यादव प्रभा शंकर पांडे राजेंद्र यादव विनोद त्रिपाठी अशोक शुक्ला अयोध्या प्रसाद भरत राज राकेश सिंह ललित मिश्र खुर्शीद अलम सिंह आशीष सिंह सुनील प्रभाकर सुरेश चंद्र पांडे विनोद मिश्र हरकेश चंद्र सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ