Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:छपिया में सूर्यास्त के दूसरे दिन तक प्राधानाध्यापक करते रहे राष्ट्र ध्वज का अपमान








दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।सूर्यास्त के दूसरे दिन दोपहर तक प्राधानाध्यापक महोदय राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करते रहे कहीं राष्ट्रीय तिरंगा को सलामी और सम्मान मिला तो कहीं तिरंगे का अनादर और अपमान भी लोगों ने देखा। 





देशभक्ति का दिखावा करने वाले कई लोग तिरंगा फहरा कर तिरंगे को ऐसे भूले जैसे औपचारिकता हो खबर सुनते ही बिभागीय अधिकारियों में खलबली मच गयी बताया जा रहा है कि शिक्षा क्षेत्र छपिया के विद्यालय में तिरंगा सूर्यास्त के बाद भी फहराता रहा शिक्षा के मंदिर में तिरंगे का अपमान हुआ
विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे नौनिहालों बच्चों को कैसी और क्या शिक्षा दी जाती होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है 70 वे गणतंत्र दिवस के दूसरे दिन यह नज़ारा शिक्षा क्षेत्र छपिया के प्राथमिक विद्यालय हथिनी भवन परिसर  में 27 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे नजर आया और झंडे को ससम्मान नहीं उतारा गया था और कैमरे में कैद हो गया।





स्थानीय लोगों का तो यह भी कहना है कि यहां सब कुछ हो सकता है जब गुरु जी को नही मालूम नियम व कानून है तो क्या इन देश के भविष्य नौनिहाल बच्चो को क्या शिक्षा देंगे मास्टर साहब हालांकि इसकी जानकारी के लिए जब विद्यालय के प्राधानाध्यापक से मोबाइल नम्बर पर संपर्क साधा गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया. बहरहाल देश की शान तिरंगा का इतना बड़ा अपमान ज्ञान देने वाले शिक्षा मंदिर में ही होगा. यह उम्मीद किसी को नहीं थी.




जब इस संबंध में खण्ड शिक्षाधिकारी छपिया अर्जुन प्रसाद बर्मा से बात किया गया तो उन्होंने बताया मामला संज्ञान में है जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
अब देखना यह है कि क्या प्राधानाध्यापक पर कोई कार्यवाही होती है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता हैं और इसी तरह से शिक्षा क्षेत्र छपिया प्राथमिक विद्यालय हथिनी खास में तिरंगे का अपमान होता रहेगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे